Download App Now Register Now

जैसलमेर में वनपाल भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 72% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

जैसलमेर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 रविवार को जैसलमेर मुख्यालय के 14 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 3327 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2401 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 926 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में 72.17 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई और इसके लिए 7 राजकीय तथा 7 निजी विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सबसे अधिक उपस्थिति राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुथार पाड़ा में दर्ज की गई, जबकि सबसे कम उपस्थिति अमर शहीद सागरमल गोपा राउमावि केंद्र पर रही।

परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहे। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी और अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। प्रवेश द्वार पर एडमिट कार्ड और फोटो आईडी का मिलान करने के बाद ही परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गई।

समय की पाबंदी का सख्ती से पालन करते हुए निर्धारित समय से एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। परीक्षा के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर आत्मविश्वास दिखाई दिया, हालांकि तेज गर्मी ने भी उनकी परीक्षा ली।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |