Download App Now Register Now

4 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, सीएम भजनलाल ने तैयारियों का लिया जायजा

राजस्थान की बहुप्रतीक्षित और हाई-टेक पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। यह परियोजना पश्चिमी राजस्थान के विकास में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को रिफाइनरी पहुंचे और पूरे परिसर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एचआरआरएल और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की और रिफाइनरी से जुड़ी सभी तैयारियों का विस्तृत फीडबैक लिया।

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान सुरक्षा, मंच व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट और अन्य सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी तरह दुरुस्त हों। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सांभरा आशापुरा माता मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने रिफाइनरी की सफलता, राजस्थान की खुशहाली और प्रदेश के जनकल्याण की कामना की। मंदिर ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत साफा और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। इस दौरान रिफाइनरी परियोजना से जुड़े प्रतीकात्मक उत्पाद का सैंपल भी माता के समक्ष समर्पित किया गया, जिसे परियोजना की सफलता और प्रदेश की प्रगति का प्रतीक माना गया।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रिफाइनरी राजस्थान के भाग्य को बदलने वाली परियोजना साबित होगी और इससे पश्चिमी राजस्थान में रोजगार और औद्योगिक विकास के नए अवसर खुलेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले 21 अप्रैल को रिफाइनरी का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन सीडीयू-वीडीयू यूनिट में आग लगने की घटना के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। अब दोबारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |