Download App Now Register Now

जयपुर नगर निगम चुनाव: 5 मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा फ्रेश पोल

जयपुर: जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव प्रक्रिया के तहत 5 मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान कराया जाएगा। इन मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक फ्रेश पोल कराया जाएगा।

पुनर्मतदान को लेकर मंगलवार को मतदान दलों की रवानगी की गई। निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर संबंधित मतदान केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इन मतदान केंद्रों पर होगा पुनर्मतदान

  • वार्ड 9: बूथ नंबर 111

  • वार्ड 18: बूथ नंबर 235

  • वार्ड 25: बूथ नंबर 343

  • वार्ड 34: बूथ नंबर 477

  • वार्ड 34: बूथ नंबर 484

पुराने स्याही निशान की नहीं होगी गणना

पुनर्मतदान के दौरान मतदाताओं के पुराने स्याही निशान को मान्य नहीं माना जाएगा। मतदान करने वाले मतदाताओं के बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर नई स्याही लगाई जाएगी। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान कराया जाएगा।

17 सितंबर को होगी मतगणना

पुनर्मतदान के बाद 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके साथ ही इन मतदान केंद्रों से जुड़े वार्डों के परिणामों की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी।

निर्वाचन विभाग की ओर से पुनर्मतदान को लेकर मतदान दलों की रवानगी कर दी गई है। अब संबंधित मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर |