Download App Now Register Now

राजस्थान विधानसभा में आधुनिक UVSS सिस्टम शुरू, वाहनों की सुरक्षा जांच होगी और मजबूत

जयपुर, 15 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को रिमोट से बटन दबाकर अंडर व्हीकल सर्विलांस सिस्टम (UVSS) का उद्घाटन किया। इस आधुनिक तकनीक से विधानसभा परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों के निचले हिस्से की जांच करना आसान होगा और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि लोकसभा सचिवालय की तर्ज पर राजस्थान विधानसभा में यह प्रणाली स्थापित की गई है। इस व्यवस्था पर करीब 1 करोड़ 6 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। बूम बैरियर से संचालित इस सिस्टम को विधानसभा के प्रवेश द्वार संख्या 6, 7 और 8 पर लगाया गया है।

देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा एक महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थान है, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आगंतुकों का नियमित आवागमन होता है। ऐसे में परिसर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से आधुनिक तकनीक का उपयोग कर वाहन जांच व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।

UVSS एक आधुनिक वाहन निरीक्षण प्रणाली है, जिसके माध्यम से विशेष कैमरों और इमेज कैप्चर उपकरणों की मदद से वाहनों के निचले हिस्से की स्पष्ट तस्वीरें प्राप्त की जा सकती हैं। इससे वाहन के उन हिस्सों की जांच भी संभव होगी, जिन्हें सामान्य परिस्थितियों में देखना मुश्किल होता है। सिस्टम में इमेज डिस्प्ले स्क्रीन और विश्लेषण सॉफ्टवेयर जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

इस तकनीक के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार वाहनों की तस्वीरों, जांच विवरण और प्रवेश संबंधी रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर इन रिकॉर्ड का दोबारा अवलोकन भी किया जा सकेगा। इससे सुरक्षा कर्मियों को वाहन जांच अधिक व्यवस्थित तरीके से करने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा में अपग्रेड की गई वायरलेस सेट व्यवस्था का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इस नई व्यवस्था से राजस्थान विधानसभा परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों की सुरक्षा जांच को तकनीकी रूप से अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान |