प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टेंपो चालक जीरे की सप्लाई करने के लिए दूसरे स्थान पर जा रहा था। इसी दौरान जम्मू से अजमेर की ओर जा रही स्लीपर कोच बस से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलने पर जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
डीएसपी मीनाक्षी ने भी हादसे के संबंध में जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.