Download App Now Register Now

लोकभवन में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, राज्यपाल बागडे ने दी शुभकामनाएं

जयपुर, 28 अगस्त। लोकभवन में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं लोकभवन पहुंचीं और राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और आत्मीयता का पावन उत्सव है। यह पर्व समाज में परस्पर स्नेह और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।

राज्यपाल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि कर्तव्य और संरक्षण की भावना का भी प्रतीक है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति सभी को संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया।

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने राज्यपाल को राखी बांधी। राज्यपाल ने सभी को स्नेह और शुभकामनाएं देते हुए रक्षाबंधन पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान |