Download App Now Register Now

RPSC: सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा-2024 की 4 विशिष्टताओं की मुख्य सूची जारी

जयपुर, 27 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के तहत चार विशिष्टताओं के पदों की मुख्य सूची जारी कर दी है। आयोग ने सर्जिकल ऑनकोलॉजी, पेडियाट्रिक्स सर्जरी, यूरोलॉजी और रेडिएशन ऑनकोलॉजी/रेडियोथेरेपी के पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की है।

आयोग सचिव के अनुसार, इन पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम में अस्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद संबंधित सेवा नियमों के अनुसार मुख्य सूची तैयार की गई है।

इन पदों पर इतने अभ्यर्थी सफल

  • सुपर स्पेशियलिटी—सर्जिकल ऑनकोलॉजी: 6 अभ्यर्थी

  • सुपर स्पेशियलिटी—पेडियाट्रिक्स सर्जरी: 2 अभ्यर्थी

  • सुपर स्पेशियलिटी—यूरोलॉजी: 5 अभ्यर्थी

  • ब्रॉड स्पेशियलिटी—रेडिएशन ऑनकोलॉजी/रेडियोथेरेपी: 6 अभ्यर्थी

इस तरह चारों विशिष्टताओं में कुल 19 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

आयोग ने बताया कि विस्तृत सूचना एवं मुख्य सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर संबंधित सूचना देख सकते हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान |