Download App Now Register Now

वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में पुनर्मतदान, सिर्फ अधिकृत मतदाता ही कर सकेंगे मतदान

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत जयपुर के वार्ड नंबर 62 के भाग संख्या 23 में आज पुनर्मतदान (री-पोल) कराया जा रहा है। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।

वार्ड 62 के भाग संख्या 23 के लिए टीला वाला, सांगानेर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पुनर्मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा और चुनावी व्यवस्थाओं के बीच मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

11 सितंबर के मतदान में सामने आई थी अनियमितता

जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर को हुए मतदान के दौरान मतदाता सूची की विलोपन सूची में शामिल 110 मतदाताओं ने मतदान किया था। मतदान प्रक्रिया में अनियमितता सामने आने के बाद निर्वाचन प्रक्रिया के तहत इस भाग संख्या में दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया गया।

री-पोल में सिर्फ अधिकृत मतदाता ही डाल सकेंगे वोट

पुनर्मतदान के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि सिर्फ अधिकृत मतदाता ही मतदान कर सकें। मतदान केंद्र पर मतदाता की पहचान और पात्रता की जांच के बाद ही वोट डालने की अनुमति दी जा रही है।

इस बार पुनर्मतदान में बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर अमिट स्याही लगाई जा रही है। मतदान केंद्र पर चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया कराई जा रही है।

वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में हो रहे इस पुनर्मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान |