Download App Now Register Now

जयपुर में शेयर कारोबारी की संदिग्ध मौत, फेसबुक लाइव वीडियो से केस में आया नया मोड़

जयपुर के नारायण विहार थाना क्षेत्र स्थित बजरी मंडी के पास एक होटल के कमरे में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां वैशाली नगर निवासी शेयर मार्केट कारोबारी गुरु प्रसाद चौधरी (38) मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और पूरे कमरे की बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए और बिस्तर पर खून के धब्बे भी दिखाई दिए, जिससे मामला सामान्य मौत नहीं बल्कि साजिश के तहत हत्या का प्रतीत होता है। परिजनों के अनुसार गुरु प्रसाद चौधरी सोमवार दोपहर को घर से यह कहकर निकले थे कि वह अपने कुछ दोस्तों से मिलने जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और उनसे संपर्क टूट गया।

मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब सोशल मीडिया पर एक फेसबुक लाइव वीडियो सामने आया। इस वीडियो में कथित तौर पर कुछ लोग मृतक के साथ मारपीट और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए नजर आए। वीडियो में “राजा, राजा होता है और प्रजा, प्रजा होती है” जैसे विवादित बयान भी सामने आए, साथ ही कुछ नाम लेकर मारपीट का जिक्र किया गया, जिसमें “गुरु भाई को सोते हुए मारा” जैसी बातें भी कही गईं। हालांकि बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक पिछले दो दिनों से अपने चार-पांच दोस्तों के साथ इसी होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस अब होटल के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कर रही है। वीडियो में दिख रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

थाना नारायण विहार पुलिस ने इस पूरे मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

वहीं दूसरी ओर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है, जिसमें सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे गंभीर चूक बताया है और आरोप लगाया है कि लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं आम जनता में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |