Download App Now Register Now

राजस्थान पेट्रोल पंप हड़ताल: 1 जून की बैठक पर निगाहें

राजस्थान में पेट्रोल पंपों की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर 1 जून का दिन बेहद अहम है। प्रदेशभर में पेट्रोल पंपों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को 15 दिनों के लिए टाल दिया गया है। अब सभी की निगाहें जयपुर सचिवालय में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक पर टिकी हैं। अगर इस बैठक में भजनलाल सरकार और राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (RPDA) के बीच मांगों पर सहमति नहीं बनती है, तो प्रदेश में एक बार फिर पेट्रोल पंप हड़ताल का संकट गहरा सकता है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के बाद जयपुर स्थित सचिवालय में सरकार और पेट्रोल पंप संचालकों के बीच महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता राज्य के मुख्य सचिव करेंगे। RPDA के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह भाटी सहित अन्य पदाधिकारी अपनी समस्याएं और मांगें सरकार के सामने रखेंगे।

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि हड़ताल पूरी तरह से रद्द नहीं की गई है, बल्कि केवल 15 दिनों के लिए स्थगित की गई है। अगर आज की बैठक बेनतीजा रहती है और सरकार की तरफ से मांगों पर कोई ठोस समाधान या लिखित आश्वासन नहीं मिलता है, तो एसोसिएशन अपनी आगे की रणनीति तय करेगा, जिससे प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर ताले लगने का खतरा फिर से मंडरा सकता है।

RPDA ने 27 मई को चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे 1 जून से हड़ताल करेंगे। उनकी सबसे बड़ी मांग राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले भारी वैट को कम करने की है। डीलर्स चाहते हैं कि वैट को कम से कम 5% घटाकर पंजाब के बराबर लाया जाए। इसके अलावा, कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति बाधित होना, तेल कंपनियों द्वारा सप्लाई की सीमा तय करना और बकाया भुगतान न होना जैसी समस्याएं भी विरोध के मुख्य कारण हैं।

हाल ही में एक टीवी डिबेट में भाजपा प्रवक्ता द्वारा ईंधन पर वैट कटौती की योजना पर सहमति जताने से सकारात्मक माहौल बना है। इसी उम्मीद के सहारे डीलर्स ने अपना आंदोलन 15 दिन के लिए स्थगित किया था। अब देखना यह है कि 1 जून की बैठक में सरकार कोई बड़ा फैसला लेती है या गतिरोध बरकरार रहता है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल | अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ |