Download App Now Register Now

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी को 99 लाख की कृषि सब्सिडी पर विवाद, विपक्ष ने उठाए हितों के टकराव के सवाल

अजमेर से लोकसभा सांसद और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) की एक कमर्शियल कृषि योजना के तहत लगभग 99 लाख रुपये से अधिक की सब्सिडी मिलने का मामला राजनीतिक विवाद का विषय बन गया है। यह सब्सिडी डीडवाना-कुचामन जिले के पीह गांव स्थित उनके निजी पॉलीहाउस प्रोजेक्ट के लिए स्वीकृत की गई थी, जिसकी कुल लागत लगभग 1.99 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, इस परियोजना में मंत्री ने लगभग 49.8 लाख रुपये अपनी निजी पूंजी से लगाए हैं, जबकि शेष राशि एचडीएफसी बैंक से लोन के रूप में ली गई है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि इस परियोजना को प्रशासनिक स्तर पर मात्र 14 दिनों में प्रारंभिक मंजूरी मिल गई थी और बाद में इसे फाइनल अप्रूवल के बाद सब्सिडी जारी कर दी गई।

विवाद की मुख्य वजह यह है कि राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अंतर्गत आता है और मंत्री स्वयं इस विभाग से जुड़े पद पर हैं, जिससे विपक्ष ने इसे हितों के टकराव (Conflict of Interest) का मामला बताया है। विपक्ष का आरोप है कि यह नैतिक रूप से गलत है, जबकि मंत्री ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे पूरी तरह नियमों के तहत लिया गया लाभ बताया है।

मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि वे लंबे समय से किसान हैं और खेती उनका पारिवारिक व्यवसाय है, जिसे वे राजनीतिक पद पर रहते हुए भी जारी रख सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब्सिडी MIDH योजना के तहत सामान्य प्रक्रिया के अनुसार दी गई है और इसमें किसी प्रकार का दुरुपयोग नहीं हुआ है।

यह मामला अब राजनीतिक और नैतिक बहस का केंद्र बन गया है, जहां एक ओर विपक्ष सवाल उठा रहा है, वहीं दूसरी ओर मंत्री इसे एक वैध और पारदर्शी कृषि निवेश बता रहे हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ | चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज |