Download App Now Register Now

युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान, बोले— सशक्त और स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

उदयपुर/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मेवाड़ दौरे के दौरान 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा' संकल्प अभियान में भाग लेकर युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच ही विकसित भारत की सबसे बड़ी पूंजी है। नशे जैसी सामाजिक बुराई से मुक्त होकर ही युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और देश के भविष्य को भी प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शिक्षा, खेल और कौशल विकास को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में चलाया जा रहा 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान' युवाओं को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान के माध्यम से करोड़ों युवा नशामुक्त भारत का संकल्प ले रहे हैं और सामाजिक परिवर्तन की इस मुहिम से जुड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनभागीदारी और युवाओं की सक्रिय भूमिका से राजस्थान को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से हासिल किया जा सकेगा। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे अपने परिवार, विद्यालय, महाविद्यालय और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ | चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज |