Download App Now Register Now

राजस्थान में सर्पदंश से बढ़ती मौतें, 5 साल में 2170 लोगों की गई जान

राजस्थान में सर्पदंश की घटनाएं लगातार गंभीर समस्या बनती जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 से 2025-26 तक राज्य में 75,500 से अधिक सर्पदंश के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 2170 लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही में सिर्फ 10 दिनों के भीतर 5 से अधिक लोगों की मौत होने से यह मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है। बाड़मेर, अलवर, कोटा, खैरथल-तिजारा और अन्य जिलों में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 सबसे घातक वर्ष रहा, जब 16,500 मामलों में 480 मौतें दर्ज की गईं। वर्ष 2022 में 15,100 मामलों में 455 मौतें और वर्ष 2023 में 13,800 मामलों में 390 लोगों की जान गई। वहीं 2021 में 14,200 मामलों में 410 मौतें हुईं। 2025-26 में अब तक 15,900 मामले और 435 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जुलाई से सितंबर के बीच सर्पदंश के मामले सबसे अधिक होते हैं, क्योंकि मानसून में खेतों और ग्रामीण इलाकों में सांपों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं।

राजस्थान के कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाड़ा और उदयपुर जैसे दक्षिणी और हाड़ौती क्षेत्र सर्पदंश के हॉटस्पॉट माने जाते हैं। इसके अलावा बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर जैसे पश्चिमी जिलों में भी जहरीले सांपों के कारण गंभीर घटनाएं सामने आती हैं। राज्य में 32 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन स्पेक्टेकल्ड कोबरा, रसेल वाइपर, सॉ-स्केल्ड वाइपर और कॉमन क्रैट सबसे खतरनाक माने जाते हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। अध्ययन के अनुसार लगभग 52 प्रतिशत लोग अस्पताल पहुंचने से पहले झाड़-फूंक और तांत्रिक उपचार में समय गंवा देते हैं, जिससे कई मामलों में जान बचाना मुश्किल हो जाता है। चिकित्सकों के अनुसार सर्पदंश का एकमात्र प्रभावी इलाज एंटी-स्नेक वेनम है, जो सभी जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध कराया गया है, लेकिन जागरूकता की कमी अभी भी चिंता का विषय है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |