Download App Now Register Now

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में गांधी और शास्त्री जी को किया नमन

जयपुर, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने लोकभवन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और लाल बहादुर शास्त्री जी की छवि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचारों को जीवन में अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।

राज्यपाल ने लाल बहादुर शास्त्री जी की ईमानदारी, नैतिकता और सादगी का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ | चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज |