जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूचियों को शुद्ध एवं अद्यतन रखने, दावों और आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण तथा मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराने को कहा।
बैठक में मतदान केंद्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने, सहायक मतदान केंद्र स्थापित करने और संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान करने पर भी चर्चा हुई। प्रशिक्षण एवं स्ट्रॉंग रूम के लिए स्थल चयन को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अलावा ईवीएम के संग्रहण, परिवहन और सीलिंग, मतगणना स्थल के चयन, नाम निर्देशन प्राप्ति केंद्रों पर व्यवस्थाओं तथा चुनाव संबंधी स्टेशनरी और लोक सूचना नोटिस जारी करने की तैयारियों की समीक्षा की गई।
दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी गतिविधियों की वीडियोग्राफी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान पंपलेट-पोस्टर मुद्रण, वाहनों और ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में जिम्मेदारियां पूरी करने और पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा सहित विभिन्न अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जयपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित ईआरओ, एईआरओ और अन्य अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूचियों को शुद्ध एवं अद्यतन रखने, दावों और आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण तथा मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराने को कहा।
बैठक में मतदान केंद्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने, सहायक मतदान केंद्र स्थापित करने और संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान करने पर भी चर्चा हुई। प्रशिक्षण एवं स्ट्रॉंग रूम के लिए स्थल चयन को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अलावा ईवीएम के संग्रहण, परिवहन और सीलिंग, मतगणना स्थल के चयन, नाम निर्देशन प्राप्ति केंद्रों पर व्यवस्थाओं तथा चुनाव संबंधी स्टेशनरी और लोक सूचना नोटिस जारी करने की तैयारियों की समीक्षा की गई।
दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी गतिविधियों की वीडियोग्राफी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान पंपलेट-पोस्टर मुद्रण, वाहनों और ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में जिम्मेदारियां पूरी करने और पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा सहित विभिन्न अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.