Download App Now Register Now

पीएम श्री विद्यालयों के संस्था प्रधानों से संवाद के लिए 21 अगस्त को वेबीनार-2

जयपुर, 20 अगस्त। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप संचालित पीएम श्री विद्यालयों को अपने-अपने क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने और अनुकरणीय विद्यालयों के रूप में स्थापित करने की दिशा में शिक्षा विभाग लगातार नवाचार कर रहा है। इसी क्रम में पीएम श्री विद्यालयों के संस्था प्रधानों के साथ नियमित संवाद की पहल की गई है।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन की पहल पर इस संवाद श्रृंखला के तहत 21 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे जयपुर स्थित आरआईसी में राज्य स्तरीय ‘वेबीनार-2’ का आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव इस वेबीनार के मुख्य अतिथि होंगे।

वेबीनार का उद्देश्य पीएम श्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाना है।

स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों पर होगी चर्चा

वेबीनार में स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के निर्माण एवं रखरखाव, पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं के प्रभावी संचालन, व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के कौशल विकास तथा पीएम श्री योजना के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार और व्यक्तित्व निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

विद्यालयों के नवाचार और उपलब्धियां होंगी साझा

वेबीनार में प्रदेश के सभी पीएम श्री विद्यालयों के संस्था प्रधान सहभागिता करेंगे। इस दौरान विद्यालय स्तर पर किए जा रहे नवाचारों, उपलब्धियों और प्रभावी कार्यप्रणालियों को साझा किया जाएगा। साथ ही जमीनी स्तर पर सामने आ रही चुनौतियों पर चर्चा कर उनके व्यावहारिक समाधान तलाशे जाएंगे।

शिक्षा विभाग का उद्देश्य पीएम श्री विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व निर्माण के आदर्श केंद्र के रूप में विकसित करना है। संवाद के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों के अनुभवों को साझा करते हुए सफल कार्यप्रणालियों को अन्य विद्यालयों में अपनाने और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |