Download App Now Register Now

राजस्थान पुलिस की 25 महिला कार्मिक लेंगी NSG का 12 सप्ताह का कमांडो प्रशिक्षण

जयपुर, 23 अगस्त। राजस्थान पुलिस के आरएसी एवं एमबीसी कैडर से चयनित 25 महिला पुलिस कार्मिक राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के प्रशिक्षण केंद्र मानेसर में 12 सप्ताह का गहन कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। यह प्रशिक्षण 24 अगस्त 2026 से 13 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण के लिए रवाना होने से पहले रविवार को पांचवीं बटालियन आरएसी, घाटगेट जयपुर में इन महिला कार्मिकों को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्म्स बटालियन्स राजस्थान रूपेन्द्र सिंघ ने ब्रीफ किया।

एडीजी ने NSG कमांडो प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जवानों को प्रशिक्षण के दौरान कड़े अनुशासन, अत्याधुनिक हथियार तकनीक और ‘जीरो एरर’ की नीति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कमांडो प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को ऐसी दक्षता प्रदान करना है, जिससे वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी क्षमता और आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सकें।

उन्होंने “सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा” के मूल मंत्र के साथ महिला कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं।

ब्रीफिंग के बाद एडीजी रूपेन्द्र सिंघ ने सभी 25 महिला कार्मिकों को राजकीय वाहन से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण केंद्र, मानेसर (हरियाणा) के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर उप महानिरीक्षक पुलिस आरएसी विनित बंसल सहित चतुर्थ एवं पांचवीं बटालियन आरएसी के कमांडेन्ट उपस्थित रहे।

प्रमुख बिंदु

  • राजस्थान पुलिस की 25 महिला कार्मिक लेंगी NSG कमांडो प्रशिक्षण

  • 24 अगस्त से 13 नवंबर 2026 तक चलेगा प्रशिक्षण

  • मानेसर स्थित NSG प्रशिक्षण केंद्र में होगा गहन प्रशिक्षण

  • प्रशिक्षण में अत्याधुनिक हथियार तकनीक और कड़े अनुशासन पर जोर

  • ‘जीरो एरर’ नीति को बनाया जाएगा प्राथमिकता

  • नागरिक सुरक्षा के लिए महिला कार्मिकों को किया जाएगा दक्ष

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल | अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ |