Download App Now Register Now

नगरीय निकाय चुनाव-2026: जयपुर में मतदान दलों का प्रशिक्षण शुरू, अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी कार्रवाई

जयपुर, 26 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत जयपुर में नियुक्त मतदान दलों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हो गया। जयपुर शहर में 4 और ग्रामीण क्षेत्र में 10 स्थानों पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान कार्य और विभिन्न प्रपत्रों के संधारण की जानकारी दी जा रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) एवं जिला कलक्टर संदेश नायक ने जयपुर शहर के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज, पोद्दार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, एचआरडीसी और आईजीपीआरएस में पहुंचकर प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ईवीएम से मतदान प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। मतदान अधिकारियों को पीआरओ, पीओ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के दायित्वों के बारे में समझाया गया। इसके साथ ही बैलेट, टेंडर वोट, सीलिंग, पोस्टल बैलेट, मॉक पोल और पीआरओ डायरी सहित विभिन्न चुनावी प्रक्रियाओं और प्रपत्रों को सही तरीके से भरने एवं संधारित करने की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में बीयू और सीयू का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देकर कार्मिकों को मशीन के संचालन और मतदान प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया।

784 पीआरओ और 815 पीओ प्रथम रहे उपस्थित

प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में 784 पीआरओ और 815 पीओ प्रथम उपस्थित रहे। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय देवयानी सहित संबंधित अधिकारी भी प्रशिक्षण व्यवस्थाओं में मौजूद रहे।

अनुपस्थित रहने पर होगी नियमानुसार कार्रवाई

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने मतदान दलों के कार्मिकों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में नियुक्त प्रत्येक कार्मिक को मतदान प्रक्रिया और अपने दायित्वों की पूरी जानकारी होना आवश्यक है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी कार्मिकों से स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |