Download App Now Register Now

नगरीय निकाय चुनाव: नाम वापसी का आज अंतिम दिन, 74 प्रत्याशियों ने वापस ली अभ्यर्थिता

जयपुर: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया आज पूरी हो जाएगी। नाम वापसी का आज अंतिम दिन है। प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ हो जाएगी।

जयपुर जिले में नाम वापसी के पहले दिन 74 प्रत्याशियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली। नाम वापसी के बाद फिलहाल 3,291 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि, अंतिम दिन नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

जयपुर नगर निगम से सबसे ज्यादा नाम वापसी

जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में चुनाव होना है। संवीक्षा के बाद कुल 3,365 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित पाए गए थे। इनमें से पहले दिन 74 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद अब 3,291 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पहले दिन सबसे ज्यादा नाम वापसी जयपुर नगर निगम से हुई, जहां 22 प्रत्याशियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली।

इसके अलावा:

  • शाहपुरा: 9 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया
  • चाकसू: 9 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया
  • दूदू: 8 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया
  • चौमूं: 6 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया
  • जमवारामगढ़: 4 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया
  • फागी: 4 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया

वहीं जिले की 6 नगरीय निकायों में पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया।

4 सितंबर को होगा चुनाव चिह्नों का आवंटन

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम संख्या स्पष्ट होगी। इसके बाद 4 सितंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। चुनाव चिह्न मिलने के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार अभियान और तेज होने की उम्मीद है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ | चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज |