Download App Now Register Now

7 साल बाद दबोचा गया ‘ऑयल ट्रक लूट’ का मास्टरमाइंड: किडनैप कर ड्राइवर-खलासी से की थी बेरहमी

राजस्थान: के दौसा जिले में करीब सात साल पुराने सनसनीखेज ट्रक लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हंसराज गुर्जर के रूप में हुई है, जो इस मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल था और जिस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस ने उसे महवा क्षेत्र के आगरा रोड से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई को कोतवाली थाना प्रभारी सचिन शर्मा और साइबर सेल प्रभारी प्रेमनारायण शर्मा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

50 लाख के तेल से भरा ट्रक लूटा था

यह मामला 17 जुलाई 2019 की रात का है, जब झारखंड निवासी ट्रक चालक महेंद्र यादव अपने खलासी के साथ जयपुर से 1712 कार्टन सरसों का तेल लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे।

दौसा के पास सैथल पुलिया के निकट सर्विस रोड पर अचानक एक जीप और बोलेरो ने उनके ट्रक को रोक लिया। इसके बाद 8-9 बदमाशों ने दोनों को जबरन नीचे उतार लिया।

किडनैप कर रातभर की मारपीट

बदमाशों ने ड्राइवर और खलासी को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और पूरी रात उन्हें अलग-अलग स्थानों पर घुमाते रहे। इस दौरान दोनों के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

अगली सुबह आरोपियों ने दोनों को झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। बदमाश ट्रक, करीब 42 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ ले गए।

लूटे गए ट्रक में मौजूद सरसों के तेल की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई थी, जिससे यह मामला काफी गंभीर हो गया था।

7 साल तक पुलिस को चकमा

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कई टीमें गठित की गईं। भरतपुर, अलवर, दिल्ली और हरियाणा समेत कई राज्यों में दबिश दी गई, लेकिन आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा।

पुलिस के अनुसार, हंसराज गुर्जर बेहद शातिर तरीके से पुलिस से बचता रहा। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल बंद कर दिया और लगातार अलग-अलग ठिकानों पर रहकर गिरफ्तारी से बचता रहा।

सूचना के बाद हुई गिरफ्तारी

हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महवा क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और उसे आगरा रोड से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस लूटकांड में शामिल अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा सके।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी अन्य आरोपी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। हंसराज से पूछताछ के आधार पर जल्द ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस तरह के संगठित अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस की बड़ी सफलता

करीब सात साल बाद इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे न सिर्फ पुराने मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी, बल्कि अपराधियों में भी कानून का डर पैदा होगा।

Written By

Rajat Kumar RK

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट | लाल किले से 'नए भारत' का आगाज: पीएम मोदी देंगे 12वां ऐतिहासिक भाषण, 5000 खास मेहमान बनेंगे गवाह | PM मोदी बोले: पुणे जैसा पटना और मुंबई जैसा मोतिहारी बनेगा, पहली नौकरी पर सरकार देगी ₹15 हजार | प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, एनटीपीसी निवेश से ऊर्जा क्षेत्र को भी मिलेगी रफ्तार: अमित शाह | राजस्थान में सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका: 50 हजार कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, नई भर्तियों में 100% पद बढ़े | नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी को अमेरिका में किया गया गिरफ्तार: PNB घोटाले से जुड़े सबूत मिटाने का आरोप, भारत ने की थी प्रत्यर्पण की अपील |