हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग संस्थान के अंतर्गत संचालित समाचार पत्र एवं वेब पोर्टल HP NEWS और समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट के कार्यालय पहुंची एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती साझा की। युवती का दावा है कि उसके पास घटना से जुड़ी एक वीडियो क्लिप भी मौजूद है।
जिम्मेदार मीडिया संस्थान के संपादक के तौर पर युवती को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई, लेकिन उसने पुलिस पर भरोसा नहीं होने की बात कहते हुए मीडिया के माध्यम से कार्रवाई की मांग की।
हालांकि, इस मामले के पीछे की वास्तविकता कुछ और भी हो सकती है। हनीट्रैप की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन फिलहाल किसी भी संभावना को सच मानना जल्दबाजी होगी। यह पूरा मामला जांच का विषय है।
हमारे संवाददाता इस मामले की पड़ताल कर रहे हैं। फिलहाल, मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है।
HP NEWS और द अनकवर्ड अपडेट की टीम इस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही तथ्यों और संबंधित पक्षों के बयान के साथ हमारी विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।
नोट: यह समाचार युवती द्वारा साझा की गई जानकारी और उसके आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। हनीट्रैप की आशंका भी अपुष्ट है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.