राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में प्रदेश की सभी पुलिस रेंज और आयुक्तालयों में एक साथ कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान 2,067 हार्डकोर अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ 2,085 कार्रवाई की गई।
पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ 848 NDPS मामले दर्ज कर 1,158 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अवैध हथियारों से जुड़े 319 मामले दर्ज कर 396 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
साइबर अपराध के मामलों में भी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 624 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक साइबर ठगी से जुड़े 8 करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक की राशि होल्ड कराई गई, जबकि 2 करोड़ 91 लाख रुपये से ज्यादा की राशि पीड़ितों को वापस दिलाई गई।
विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर में नाकाबंदी कर 9 लाख से ज्यादा नहीं, बल्कि 7 लाख 4 हजार 594 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 2 लाख 32 हजार 58 एमवी एक्ट की कार्रवाई की गई। इनमें बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार जैसे मामलों में कार्रवाई शामिल है।
महिला सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने 2,835 मामलों में कार्रवाई की और 7,545 स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाए। पुलिस और आमजन के बीच संवाद बढ़ाने के लिए 1,060 कम्युनिटी लाइजन ग्रुप बैठकों का भी आयोजन किया गया।
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत संगठित अपराध, नशा तस्करी, साइबर अपराध और महिला अपराधों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.