सांगानेर थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलें चोरी होने के मामले सामने आए हैं। खो-नागोरियान इलाके में जेएनयू के पास खड़ी बाइक चोरी हुई। करणी विहार थाना क्षेत्र में भी पार्किंग और घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलें चोर ले गए।
वैशाली नगर में कोटक महिंद्रा बैंक के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में सीतावाली फाटक के पास रानी बाग गार्डन के बाहर से बाइक चोरी हुई। वहीं, मानक चौक इलाके में गोपालजी के रास्ते से भी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है।
मानसरोवर के अशोक विहार में 20 नवंबर को हीरो स्प्लेंडर प्लस चोरी हो गई। इसी दिन अग्रवाल फार्म इलाके में घर के बाहर खड़ी स्मार्ट स्प्लेंडर भी चोरी हुई। झालाना घोड़ इलाके में रामतीर्थ मार्ग से यामाहा आर15 मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत 21 नवंबर को दर्ज कराई गई।
शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर संबंधित थाना पुलिस शिकायतों के आधार पर जांच कर रही है। चोरों ने घरों, बैंक और सार्वजनिक स्थानों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.