Download App Now Register Now

कोटा हादसे में तीन परिवारों के 9 लोगों की मौत, किसी घर में बचा 9 साल का बच्चा तो कहीं पिता-पुत्र

कोटा। कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के धुले के तीन परिवारों के 9 लोगों की मौत हो गई। परिवार के सदस्य तीन क्रूजर गाड़ियों में धार्मिक यात्रा पर निकले थे। हादसे के बाद किसी परिवार में सिर्फ 9 साल का बच्चा बचा है, तो किसी में पिता और उनका 3 साल का बेटा। कई घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, पंवार परिवार के सदस्य 17 नवंबर को उज्जैन, ओंकारेश्वर और राजस्थान के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए निकले थे। पांच दिन की यात्रा के बाद वे शनिवार को घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे जयपुर के आगे एक ढाबे पर सभी ने साथ खाना खाया। इसके बाद एक क्रूजर बाकी दो गाड़ियों से करीब आधा घंटा पहले आगे निकल गई।

शंभूपुरा के पास खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर

रात करीब 12:30 से 12:45 बजे के बीच कोटा के नांता क्षेत्र में शंभूपुरा के पास हाईवे पर खराब खड़े ट्रक में क्रूजर पीछे से जा घुसी। हादसे में वाहन में सवार लोगों की जान गई और कई लोग घायल हुए।

परिवार के सदस्य प्रदीप के मुताबिक, हादसे के समय पीछे आ रही गाड़ी में उनके फोन पर भांजी का कॉल आया। उसने मोबाइल पर लाइव लोकेशन भेजकर घबराई आवाज में बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है और जल्द पहुंचने को कहा।

जगदीश के सिर से उठा माता-पिता और बहन का साया

हादसे में कैलाश पंवार (32), उनकी पत्नी अनीता (28) और 13 साल की बेटी जाह्नवी की मौत हो गई। परिवार के चार सदस्यों में अब सिर्फ 9 साल का जगदीश बचा है। उसे मामूली चोट आई है।

अस्पताल में जगदीश को यह पता नहीं था कि उसके माता-पिता और बहन की मौत हो चुकी है। वह रिश्तेदारों से उनके बारे में पूछता रहा। परिजन उसे बताते रहे कि उन्हें चोट लगी है और इलाज चल रहा है। उपचार के बाद जगदीश को धुले रवाना कर दिया गया।

सज्जन के परिवार में पिता और 3 साल का बेटा बचे

हादसे में सज्जन पंवार (70), उनकी पत्नी ऊषा (60), बहू माधवी (28) और पोती सान्वी (6) की मौत हो गई। परिवार में अब उनके बेटे गणेश (32) और 3 साल का पोता श्रीजीत बचे हैं।

सज्जन के भाई बाबूलाल पंवार (65) और उनकी पत्नी सुशीला (60) की भी हादसे में मौत हुई है। उनके बेटे शरद, बहू मनीषा और पोती मयूरी घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। परिजनों ने घायलों को अभी तक उनके माता-पिता की मौत की जानकारी नहीं दी है।

अंधेरे में खड़ा था खराब ट्रक, बैकलाइट और रिफ्लेक्टर नहीं होने की बात

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शंभूपुरा के पास सड़क पर खराब खड़ा ट्रक अंधेरे में क्रूजर चालक को दिखाई नहीं दिया। पुलिस के अनुसार, ट्रक की बैकलाइट नहीं जल रही थी और पीछे रिफ्लेक्टर या संकेतक भी नहीं लगाया गया था। हादसे में ट्रक चालक हारून भी घायल हुआ है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं, ट्रक चालक हारून का दावा है कि ट्रक खराब होने के बाद वह उसके पीछे खड़ा होकर जांच कर रहा था और पीछे से आने वाले वाहनों को टॉर्च दिखाकर संकेत दे रहा था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |