Download App Now Register Now

जयपुर में अवैध शराब-मटन अड्डों पर पुलिस की दबिश, 50 से 60 लोग डिटेन

जयपुर। राजधानी जयपुर में अवैध रूप से शराब पिलाने और मटन खिलाने वाले ठिकानों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार देर रात करधनी थाना इलाके में रावण गेट के पास संचालित ऐसे अड्डों पर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर शराब और मटन का सेवन करते मिले 50 से 60 लोगों को डिटेन किया गया।

पुलिस ने सभी लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए करधनी थाना पुलिस को सौंप दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में संचालित अवैध ठिकानों पर पुलिस ने एक साथ छापा मारा।

करीब 50 पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि 22 नवंबर 2026 को सीएसटी, लाइन जाप्ता और करधनी थाना पुलिस के करीब 50 जवानों ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, इन ठिकानों पर लोगों के जमावड़े के कारण इलाके में आमजन के जीवन में अव्यवस्था हो रही थी। इसी को देखते हुए पुलिस ने अवैध रूप से शराब पिलाने और मटन खिलाने वाले स्थानों पर दबिश दी।

अवैध ठिकानों को चिह्नित कर होगी कार्रवाई

पुलिस की ओर से ऐसे अवैध रूप से संचालित ठिकानों को चिह्नित किया जा रहा है। चिह्नित स्थानों पर लगातार दबिश देकर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि इलाके में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और आमजन को होने वाली परेशानी दूर करने के लिए अभियान जारी रहेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |