Download App Now Register Now

SMS हॉस्पिटल में 32.47 लाख मरीजों का डेटा आभा पोर्टल पर ऑनलाइन, एक क्लिक पर मिलेगी बीमारी की हिस्ट्री

जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल में मरीजों के इलाज से जुड़ा रिकॉर्ड अब डिजिटल किया जा रहा है। अस्पताल में आभा (ABHA) रजिस्ट्रेशन सेंटर के जरिए अब तक 32.47 लाख से अधिक मरीजों का डेटा ऑनलाइन किया जा चुका है। इससे मरीजों को भविष्य में इलाज के लिए पुरानी जांच रिपोर्ट और बीमारी का रिकॉर्ड साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डॉक्टर एक क्लिक पर मरीज की पुरानी मेडिकल हिस्ट्री देख सकेंगे।

अस्पताल प्रशासन से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2025 से अक्टूबर 2026 तक एसएमएस हॉस्पिटल की ओपीडी में कुल 40 लाख 13 हजार मरीज आए। इनमें से 32.47 लाख से अधिक मरीजों का आभा कार्ड बनाकर उनका डेटा पोर्टल पर अपलोड किया गया है।

वहीं, पिछले डेढ़ साल में अस्पताल में भर्ती हुए 2.50 लाख से अधिक मरीजों में से 1.59 लाख से ज्यादा मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड ऑनलाइन किया गया है। इसमें मरीज की बीमारी, उसे दिया गया उपचार और की गई जांचों की रिपोर्ट शामिल है।

एक क्लिक पर मिलेगी मरीज की पुरानी बीमारी की जानकारी

एसएमएस हॉस्पिटल के अतिरिक्त अधीक्षक और आभा के नोडल ऑफिसर डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि अस्पताल में राजस्थान के अलावा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। केंद्र सरकार का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति की बीमारी से जुड़ा डेटा ऑनलाइन उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि यदि कोई मरीज भविष्य में किसी दूसरी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल आता है या दूसरे शहर अथवा राज्य में उपचार करवाता है, तो डॉक्टर आभा पोर्टल के जरिए उसकी पुरानी मेडिकल हिस्ट्री देख सकेंगे। इससे मरीज के पास पुरानी रिपोर्ट नहीं होने पर भी डॉक्टर को उसके पिछले इलाज की जानकारी मिल सकेगी।

रोजाना 8 हजार मरीजों की ओपीडी, 80 फीसदी से ज्यादा का रजिस्ट्रेशन

डॉ. प्रदीप शर्मा के मुताबिक, एसएमएस हॉस्पिटल में इस समय रोजाना औसतन 8 हजार मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। इनमें से 80 फीसदी से अधिक मरीजों का आभा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

अस्पताल में बने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी आभा रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है। राजस्थान के साथ दूसरे प्रदेशों से आने वाले मरीज भी यहां अपना आभा कार्ड बनवा सकते हैं।

ओपीडी पर्ची से पहले आभा रजिस्ट्रेशन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, जिन मरीजों का आभा में रजिस्ट्रेशन नहीं है, उनका ओपीडी पर्ची बनाने से पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इसके बाद ही उनकी ओपीडी पर्ची बनाई जा रही है।

आभा पोर्टल पर मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन होने से भविष्य में इलाज के दौरान पुरानी बीमारी, जांच और उपचार की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीजों को बार-बार पुराने दस्तावेज साथ लेकर आने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |