Download App Now Register Now

कोटा कोर्ट परिसर में जीजा के सिर में घोंपा पेचकस, साले ने किया हमला; वकीलों ने बचाया

कोटा। राजस्थान के कोटा में सोमवार को कोर्ट परिसर में पति-पत्नी के विवाद से जुड़ी पेशी के दौरान एक व्यक्ति पर उसके साले ने पेचकस से हमला कर दिया। आरोप है कि साले ने अपने जीजा अमित के सिर पर पेचकस से वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। अचानक हुई घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद वकीलों ने बीच-बचाव कर घायल को बचाया।

घटना के बाद घायल अमित को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि अमित और उसकी पत्नी के बीच वर्ष 2018 से विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनों के बीच समझौते और मेंटेनेंस राशि को लेकर कोर्ट में तारीख थी।

4 लाख रुपए लेकर समझौता करने पहुंचे थे पिता-पुत्र

घायल अमित के पिता ईश्वरलाल आर्य के अनुसार, वे अपने बेटे के साथ समझौते के लिए 4 लाख रुपए लेकर कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान बहू के माता-पिता और दोनों भाई भी वहां आ गए।

आरोप है कि कोर्ट परिसर में अमित के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। इसी दौरान उसके साले संदीप ने पेचकस से अमित के सिर पर वार कर दिया। वहां मौजूद वकीलों ने बीच-बचाव कर अमित को बचाया।

पिता ने रुपए छीनने की कोशिश का भी लगाया आरोप

ईश्वरलाल आर्य ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके बेटे से रुपए छीनने की कोशिश भी की। उनका कहना है कि वे बहू को मेंटेनेंस राशि देने और पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का समझौता करने के लिए कोर्ट आए थे।

घटना के बाद वकीलों ने आरोपी को पकड़कर कलेक्टर चौकी पहुंचाया। सूचना मिलने पर नयापुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आरोपी को धारा 151 में किया गिरफ्तार

नयापुरा थाना पुलिस के एसआई रविंद्र सिंह आरोपी को थाने ले गए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कहा कि जीजा ने उसकी बहन की जिंदगी खराब कर दी।

पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग की आशंका में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया है। घटना के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा और पेशी के दौरान हुए इस हमले को लेकर चर्चा रही।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |