Download App Now Register Now

जयपुर में जहर पीकर थाने पहुंची युवती, युवक से बातचीत के विरोध पर परिजनों से था विवाद

जयपुर। राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल थाने में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती जहर पीकर थाने पहुंच गई। युवती ने पुलिसकर्मियों को जहर पीने की जानकारी दी, जिसके बाद उसे तुरंत एम्बुलेंस से जयपुरिया हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

युवक से बातचीत को लेकर था विवाद

पुलिस के अनुसार, युवती एक युवक से बातचीत करती है। इस बात को लेकर उसके परिजन विरोध कर रहे थे। इसी विवाद के चलते युवती ने जवाहर सर्किल थाने पहुंचने से पहले परिजनों को वीडियो कॉल किया और जहर पी लिया।

इसके बाद युवती शिकायत देने के लिए जवाहर सर्किल थाने पहुंच गई। वहां उसने पुलिसकर्मियों को जहर पीने की जानकारी दी।

पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया

युवती की हालत बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए उसे एम्बुलेंस से जयपुरिया हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि युवती ने वीडियो कॉल के दौरान उनके सामने ही जहर पीने की बात कही थी।

बैग में मिली जहर की बोतल

पुलिस को युवती के पास मिले बैग से जहर की बोतल भी मिली है। फिलहाल युवती का उपचार जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, युवती की तबीयत में सुधार होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |