Download App Now Register Now

सीकर में साइबर ठगी: बुजुर्ग के खाते से 2.50 लाख और युवक के खाते से 1 लाख रुपए पार

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। साइबर ठगों ने 61 साल के बुजुर्ग और 36 साल के युवक के बैंक खातों से कुल 3.50 लाख रुपए निकाल लिए। दोनों पीड़ितों के खातों से निकली रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

बुजुर्ग के खाते से निकले 2.50 लाख रुपए

सीकर निवासी 61 वर्षीय नारुराम ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को उनके बैंक खाते से 2.50 लाख रुपए निकल गए।

बुजुर्ग के अनुसार, उनके पास न तो कोई OTP आया और न ही किसी तरह का कॉल आया। बैंक खाते से रुपए निकलने का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला।

शिकायत के मुताबिक, खाते से निकली रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

युवक के खाते से भी एक लाख रुपए पार

साइबर ठगी का दूसरा मामला 36 वर्षीय इंद्रकुमार के साथ हुआ। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 नवंबर को उनके बैंक खाते से एक लाख रुपए निकल गए।

इंद्रकुमार को भी बैंक खाते से रुपए निकलने की जानकारी मैसेज आने के बाद मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच करने की मांग की।

बैंक खातों की जानकारी जुटा रही पुलिस

दोनों मामलों में पुलिस उन बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है, जिनमें पीड़ितों के खाते से रकम ट्रांसफर हुई है। पुलिस के अनुसार, संबंधित बैंक खातों के होल्डर से पूछताछ की जाएगी।

फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही साइबर ठगी के तरीके और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |