Download App Now Register Now

अब RUHS में 6 दिन चलेगी सुपर स्पेशियलिटी OPD:15 फरवरी से शुरू,किडनी, हार्ट और न्यूरो रोगों का मिलेगा इलाज; SMS कॉलेज से आएंगे डॉक्टर्स

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज (RUHS) के अधीन RUHS अस्पताल में डॉक्टर दीपक माहेश्वरी को कंट्रोलर का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद सुविधाओं का विस्तार तेजी से शुरू हो गया है। डॉ. माहेश्वरी ने मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए किडनी, लिवर, पेशाब, ब्लड और न्यूरो से जुड़ी बीमारियों के लिए स्पेशल ओपीडी शुरू करने का फैसला लिया है।

अब इन बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए सवाई मानसिंह हॉस्पिटल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ये ओपीडी सप्ताह में 6 दिन अलग-अलग विभागों के एक्सपर्ट डॉक्टरों द्वारा चलाई जाएंगी, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि मरीजों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए हमने एसएमएस के हर डिपार्टमेंट (जैसे नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, CTVS, एंडोक्राइनोलॉजी आदि) से एक-एक यूनिट की ओपीडी RUHS में हर हफ्ते चलाने का निर्णय लिया है। यह नई सुविधा 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी, जिससे हजारों मरीजों को फायदा पहुंचेगा।

 

सोमवार: रीनल क्लीनिक - नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी के डॉक्टर किडनी और पेशाब संबंधी समस्याएं संभालेंगे।

मंगलवार: कार्डिक क्लीनिक - कार्डियोलॉजी और CTVS के एक्सपर्ट हृदय रोगों का इलाज करेंगे।

बुधवार: नर्व क्लीनिक - न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी के डॉक्टर बैठेगें। दिमाग और नसों से जुड़ी बीमारियों पर फोकस।

गुरुवार: हार्मोन क्लीनिक - एंडोक्राइनोलॉजी और मेडिसिन के एक्सपर्ट डॉक्टर बैठेंगे। जो हार्मोन इम्बैलेंस का समाधान देंगे।

शुक्रवार: पेन क्लीनिक - PMR और पेलेटिव मेडिसिन के डॉक्टर रहेंगे।

हर माह के पहले और दूसरे शनिवार को इम्यूनोलॉजी क्लीनिक चलेगी, तीसरे और चौथे शनिवार को हिमेटोलॉजी क्लीनिक चलेगी। इसमें ब्लड से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए डॉक्टर्स बैठेंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट | लाल किले से 'नए भारत' का आगाज: पीएम मोदी देंगे 12वां ऐतिहासिक भाषण, 5000 खास मेहमान बनेंगे गवाह | PM मोदी बोले: पुणे जैसा पटना और मुंबई जैसा मोतिहारी बनेगा, पहली नौकरी पर सरकार देगी ₹15 हजार | प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, एनटीपीसी निवेश से ऊर्जा क्षेत्र को भी मिलेगी रफ्तार: अमित शाह | राजस्थान में सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका: 50 हजार कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, नई भर्तियों में 100% पद बढ़े | नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी को अमेरिका में किया गया गिरफ्तार: PNB घोटाले से जुड़े सबूत मिटाने का आरोप, भारत ने की थी प्रत्यर्पण की अपील |