Download App Now Register Now

RPSC ने जारी की सहायक आचार्य (बॉटनी) साक्षात्कार सूची, 86 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल घोषित

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अंतर्गत बॉटनी विषय के साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। आयोग ने लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 86 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। विस्तृत सूची एवं संबंधित जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि लिखित परीक्षा के तीनों प्रश्न पत्रों में उपस्थित रहने तथा नियमानुसार न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है। साक्षात्कार की तिथि और समय की सूचना अभ्यर्थियों को जल्द ही अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।

आयोग ने बताया कि ओएमआर उत्तर पत्रक में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में पांचों विकल्पों में से कोई विकल्प नहीं भरने के कारण 5 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। यह कार्रवाई परीक्षा नियमों के अनुसार की गई है।

इंटरव्यू के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसकी दो प्रतियां पूर्ण रूप से भरनी होंगी। इसके साथ सभी आवश्यक शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न कर 13 अगस्त 2026 तक आयोग कार्यालय में अनिवार्य रूप से भेजना होगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों और पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों एवं नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को ही अंतिम रूप से साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित तिथि तक जमा कराने की सलाह दी गई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |