Download App Now Register Now

गणेश पूजन के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया जेडीए का 45वां स्थापना दिवस, आधुनिक वीसी रूम का हुआ लोकार्पण

जयपुर, 5 अगस्त। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने बुधवार को अपना 45वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह, श्रद्धा और गरिमामय माहौल में मनाया। जेडीए मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन से हुई। इस अवसर पर जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने जेडीए परिवार की सुख-समृद्धि, निरंतर प्रगति और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत बनाने की कामना की।

स्थापना दिवस समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक आनंद शर्मा, जेडीए सचिव गौरव सैनी सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जेडीए परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने नागरिक सेवा केंद्र भवन के बेसमेंट में नवनिर्मित अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) रूम का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक और आधुनिक संसाधनों के उपयोग से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और त्वरित निर्णय लेने की प्रक्रिया को नई मजबूती मिलेगी। इससे विभागीय समन्वय बेहतर होगा और आमजन को सेवाएं अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

अपने संबोधन में जेडीसी ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे जनहित, सुशासन, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जेडीए का उद्देश्य केवल शहर का विकास करना ही नहीं, बल्कि जयपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से समृद्ध शहर के रूप में विकसित करना भी है।

45 वर्षों की विकास यात्रा पूरी करने के अवसर पर आयोजित यह समारोह जेडीए की उपलब्धियों, जनसेवा के संकल्प और भविष्य की विकास योजनाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |