Download App Now Register Now

राजस्थान पुलिस का अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह पर बड़ा प्रहार, सीकर से एक और आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर स्लेवरी और साइबर फ्रॉड नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्टेट साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सीकर निवासी मोहम्मद सद्दाम अंसारी उर्फ जेरी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस संगठित अंतरराष्ट्रीय गिरोह में अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2023 में नौकरी के नाम पर कंबोडिया पहुंचा था। वहां उसे एक साइबर फ्रॉड कंपनी में रखा गया, जहां शुरुआत में कंप्यूटर पर काम कराया गया। बाद में वह एचआर और कर्मचारियों के प्रबंधन से जुड़े काम देखने लगा। इस दौरान उसे हर महीने करीब 800 अमेरिकी डॉलर वेतन मिलता था।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने खुद भी कई भारतीय युवाओं को विदेश में नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया बुलाया और प्रति व्यक्ति 300 डॉलर कमीशन लिया। युवाओं से विदेश भेजने के नाम पर 30-30 हजार रुपये भी वसूले गए।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भारत लौटने के बाद भी आरोपी कंबोडिया के नंबरों के जरिए व्हाट्सएप पर चीनी हैंडलर 'Atai' के संपर्क में था। पुलिस का आरोप है कि गिरोह भारत से नए लोगों को फर्जी नौकरी का लालच देकर कंबोडिया भेजने की तैयारी कर रहा था, जहां उन्हें साइबर ठगी और क्रिप्टो निवेश धोखाधड़ी जैसे अपराधों में लगाया जाता था।

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) से मिली सूचना, तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने बरामद डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों की जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, वित्तीय लेन-देन और मानव तस्करी के पूरे रैकेट का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |