Download App Now Register Now

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खरीदे हैंडलूम उत्पाद, दिया 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश

जयपुर | 7 अगस्त। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री गुरुवार को जयपुर के एमआई रोड स्थित राज्य सरकार के हैंडलूम स्टोर पहुंचे और विभिन्न हस्तकरघा उत्पाद खरीदकर स्थानीय कारीगरों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हथकरघा उद्योग केवल पारंपरिक कला नहीं, बल्कि देश के लाखों परिवारों की आजीविका का मजबूत आधार है। राजस्थान के बाड़मेर, सांगानेर, बगरू सहित विभिन्न जिलों में तैयार होने वाले हैंडलूम उत्पाद अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता और पारंपरिक शिल्प के कारण देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी पहचान बना चुके हैं।

उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों में हमारे बुनकरों और कारीगरों का परिश्रम, हुनर और वर्षों की परंपरा समाहित होती है। ऐसे में हर नागरिक का दायित्व है कि वह स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर इन शिल्पकारों के श्रम का सम्मान करे और उनकी आर्थिक मजबूती में भागीदार बने।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक हैंडलूम और स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील करते हुए कहा कि इससे छोटे दुकानदारों, बुनकरों और कारीगरों को सीधा लाभ मिलेगा तथा राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ODOP)' और 'पंच गौरव' जैसी योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक जिले की विशिष्ट कला, शिल्प और उत्पादों को बढ़ावा दे रही है। इन पहलों से न केवल स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक हस्तशिल्प को संरक्षण मिल रहा है, बल्कि जिले की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |