Download App Now Register Now

जयपुर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, एक की मौत

जयपुर। राजधानी जयपुर में निवारू रोड बाइपास पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार तीन बार पलट गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कार में सवार थे छह लोग

पुलिस के अनुसार, हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ। करधनी थाने के एसआई मुकेश ने बताया कि कार नंबर RJ 21 CB 6176 में छह लोग सवार थे। कार निवारू की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार कई बार पलटी और उसमें सवार तीन लोग उछलकर बाहर जा गिरे।

हादसे में उदयपाल नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। उनका शव कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक का अभी पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है।

एक घायल की हालत गंभीर

हादसे में घायल परमवीर सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है। उनके कान से खून निकल रहा था। उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं, अन्य चार घायलों मूंडियावास निवासी भारत सिंह, भीम सिंह और ब्यावर निवासी सुरेंद्र सिंह सहित एक अन्य व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस कर रही हादसे के कारणों की जांच

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, कार सवार घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान निवारू की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार कई बार पलटी, जिससे उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |