CST प्रभारी मेहराज तंवर को कॉल सेंटर में विदेशी नागरिकों के साथ ठगी किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने बासनी क्षेत्र की एक गली में संचालित कॉल सेंटर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से 28 युवक और 6 युवतियों सहित कुल 34 लोगों को पकड़ा गया।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान कॉल सेंटर का मालिक हरविजय सिंह मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
पुलिस के अनुसार, कॉल सेंटर में बैठकर विदेशी नागरिकों को गिफ्ट कार्ड रिडीम कराने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया जाता था। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कॉल सेंटर में मौजूद लोगों को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान पकड़े गए युवक-युवतियां नागालैंड, असम सहित देश के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की।
खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस की कार्रवाई जारी थी। फरार कॉल सेंटर मालिक की तलाश की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही ठगी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.