Download App Now Register Now

श्रद्धा कपूर बोलीं—जयपुर मेरे लिए खास और लकी है

जयपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘ईठा’ के प्रमोशन के लिए गुरुवार को जयपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए उन्होंने राजस्थानी अंदाज में ‘खम्मा घणी’ कहकर सभी का अभिवादन किया। जयपुर से अपने खास जुड़ाव का जिक्र करते हुए श्रद्धा ने कहा कि यह शहर उनके लिए हमेशा खास और लकी रहा है।

श्रद्धा ने बताया कि उन्होंने जिन फिल्मों का प्रमोशन जयपुर में किया, उन्हें सफलता मिली। इसी वजह से फिल्म के प्रमोशन के लिए शहरों का चयन करते समय उन्होंने खुद जयपुर का नाम सुझाया। उन्होंने कहा कि ‘ईठा’ उनके लिए बेहद खास फिल्म है और इसकी कहानी दर्शकों को जरूर देखनी चाहिए।

राजमंदिर में जयपुर की डांसर्स के साथ करेंगी लावणी

फिल्म प्रमोशन के दौरान श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा जयपुर के राजमंदिर सिनेमा में प्रशंसकों से रूबरू होंगे। यहां श्रद्धा जयपुर की डांसर्स के साथ लावणी नृत्य करती नजर आएंगी। इसके लिए पिछले दो दिनों से अभ्यास और प्रस्तुति की तैयारियां चल रही हैं।

श्रद्धा ने बताया कि फिल्म में महाराष्ट्र की पारंपरिक लावणी नृत्य शैली की खूबसूरती देखने को मिलेगी। इस नृत्य को सीखने और इसकी बारीकियों को समझने के लिए उन्होंने काफी समय दिया। लावणी का अभ्यास उनके किरदार की तैयारी का अहम हिस्सा रहा है।

रणदीप हुड्डा बुधवार देर रात जयपुर पहुंच गए थे। गुरुवार को वे श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म का प्रमोशन करेंगे।

विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है फिल्म

‘ईठा’ एक बायोग्राफिकल म्यूजिकल ड्रामा है। इसकी कहानी महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म की कहानी एक महिला कलाकार के सफर को सामने लाती है, जो प्रेम, विश्वासघात, संघर्ष और निजी चुनौतियों के बीच अपनी पहचान बनाती है। चार दशकों के जीवन सफर के जरिए इसमें दिखाया गया है कि किस तरह एक कलाकार सामाजिक परिस्थितियों और मुश्किलों का सामना करते हुए लावणी की दुनिया में अपनी जगह बनाती है।

निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने बताया है कि फिल्म की कहानी मराठी पुस्तक ‘तमाशा : विठाबाईच्या आयुष्याचे’ में दर्ज कुछ घटनाओं से प्रेरित है। उतेकर इससे पहले ‘लुका छुपी’, ‘मिमी’, ‘जरा हटके जरा बचके’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं।

4 दिसंबर को रिलीज होगी ‘ईठा’

मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, इश्तियाक खान और अनंत जोशी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

श्रद्धा कपूर ने 2010 में फिल्म ‘तीन पत्ती’ से अभिनय की शुरुआत की थी। उन्हें व्यापक पहचान ‘आशिकी 2’ से मिली। इसके बाद उन्होंने ‘एक विलेन’, ‘हैदर’, ‘एबीसीडी 2’, ‘छिछोरे’, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ और ‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों में काम किया।

रणदीप हुड्डा ने 2001 में ‘मॉनसून वेडिंग’ से अभिनय की शुरुआत की। ‘हाईवे’, ‘मैं और चार्ल्स’, ‘सरबजीत’ और ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को पहचान मिली। ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाने के साथ निर्देशन भी किया। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |