Download App Now Register Now

विराट-अनुष्का फिर पहुंचे वृंदावन! प्रेमानंद महाराज के चरणों में बैठे, एक घंटे तक सुना भावपूर्ण सत्संग

मथुरा: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli और बॉलीवुड अभिनेत्री Anushka Sharma मंगलवार सुबह आध्यात्मिक नगरी Vrindavan पहुंचे। यहां उन्होंने Premanand Maharaj के केली कुंज आश्रम में करीब एक घंटे तक सत्संग सुना और आशीर्वाद लिया।

सुबह करीब 6 बजे दोनों आश्रम पहुंचे। आश्रम सूत्रों के अनुसार, वे तय समय से पहले ही पहुंच गए थे और आम भक्तों के साथ जमीन पर बैठकर हाथ जोड़कर सत्संग में शामिल हुए। इस दौरान उनकी बेटी वामिका साथ नहीं थी।

सोमवार शाम को दोनों दिल्ली से वृंदावन पहुंचे थे और एक होटल में ठहरे। मंगलवार सुबह वे सीधे आश्रम पहुंचे और सत्संग के बाद उसी दिन दिल्ली लौट गए।

जाम में फंसी गाड़ी, फैंस की उमड़ी भीड़

आश्रम से बाहर निकलते ही उनकी गाड़ी ट्रैफिक जाम में फंस गई। विराट के मौजूद होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लगभग 15 मिनट में भीड़ को नियंत्रित कर रास्ता साफ कराया, जिसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ सका।


सत्संग में क्या बोले प्रेमानंद महाराज?

सत्संग के दौरान Premanand Maharaj ने ‘दीक्षा’ और ‘पूर्ण शरणागति’ का अंतर समझाया। उन्होंने कहा—

“दीक्षा पूर्ण शरणागति की पहली सीढ़ी है। हमारी ज़ुबान से यह न निकले कि किसी और का सहारा है, केवल श्रीजी की कृपा है।”

उन्होंने अर्जुन का उदाहरण देते हुए कहा कि जब व्यक्ति पूर्ण शरणागत हो जाता है, तब भगवान स्वयं उसकी जीवन यात्रा संभालते हैं।


प्रेमानंद महाराज से कब-कब मिले विराट-अनुष्का?

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |