Download App Now Register Now

राजस्थान पंचायत चुनाव पर संशय: हाईकोर्ट की समयसीमा के बीच पंचायतों की रिपोर्ट ने खोली जमीनी हकीकत

राजस्थान में पंचायत चुनावों को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 31 जुलाई तक पंचायत चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं, लेकिन राज्य सरकार ने कुछ प्रशासनिक और अन्य कारणों का हवाला देते हुए इस समयसीमा को व्यावहारिक नहीं माना है। ऐसे में अब मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

इसी बीच 24 अप्रैल को पंचायतीराज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायतों को मजबूत, आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि जब तक ग्राम पंचायतें सशक्त नहीं होंगी, तब तक पंचायतीराज व्यवस्था का सपना पूरी तरह साकार नहीं हो सकेगा।

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद पंचायतीराज मंत्रालय ने पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI) 2.0 जारी किया है। इस रिपोर्ट में 17 सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स को 9 प्रमुख विषयों में विभाजित कर पंचायतों का मूल्यांकन किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान की पंचायतें सामाजिक न्याय और सुरक्षा के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन महिला और बाल कल्याण के क्षेत्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार सामाजिक न्याय और सुरक्षा में लगभग 90 प्रतिशत पंचायतें फ्रंट रनर (A) या परफॉर्मर (B) श्रेणी में शामिल हैं।

वहीं महिला अनुकूल पंचायतों में 73.5 प्रतिशत और बाल अनुकूल पंचायतों में लगभग 65 प्रतिशत पंचायतें एस्पायरेंट (C) श्रेणी में हैं, जो दर्शाता है कि इस क्षेत्र में अभी काफी सुधार की आवश्यकता है।

राज्य में कुल 5389 पंचायतें C श्रेणी, 5437 पंचायतें B श्रेणी तथा 203 पंचायतें D श्रेणी में शामिल की गई हैं। सभी 9 मानकों पर केवल 8 पंचायतें ही पूरी तरह सफल साबित हुई हैं।

इस रिपोर्ट ने पंचायतों की वास्तविक स्थिति और विकास के अंतर को उजागर किया है। अब पंचायत चुनावों के साथ-साथ पंचायतों के समग्र विकास पर भी ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |