Download App Now Register Now

राजस्थान में भीषण गर्मी जारी, हीटवेव अलर्ट और धूल भरी हवाओं की चेतावनी

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पश्चिमी हिस्सों में तापमान 45–46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि श्रीगंगानगर में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। चूरू में 44.9 डिग्री, कोटा, फलौदी और बीकानेर में 44.8 डिग्री, और जयपुर में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम केंद्र, जयपुर ने ‘हीटवेव’ अलर्ट जारी किया है और चेतावनी दी है कि अगले 3-4 दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि 20–30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं और तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। 26 और 27 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46–47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और कुछ स्थानों पर भीषण लू की स्थिति बन सकती है।

28–29 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ राहत ला सकता है। इस दौरान तेज आंधी और 50–60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। बारिश और हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि आंधी और बारिश की गतिविधियां जून के पहले सप्ताह तक जारी रह सकती हैं, जिससे बीच-बीच में गर्मी से राहत मिलेगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |