Download App Now Register Now

डूंगरपुर में राजस्थान आदिवासी महासमिति का स्थापना दिवस, 10 हजार से अधिक लोगों की रही भागीदारी

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सरोदा क्षेत्र में राजस्थान आदिवासी महासमिति का स्थापना दिवस सामाजिक संकल्पों और समाज सुधार के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह कार्यक्रम नानेला फला बुचिया बड़ा पाल खडलई कांठल में आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम प्रदेशाध्यक्ष सुन्दरलाल परमार की अध्यक्षता और बाबूलाल ताबियाड के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। महासम्मेलन में साधु-संत, भगत, गमेती, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान आदिवासी समाज के विकास, सामाजिक जागरूकता और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने पर विशेष चर्चा की गई।

महासम्मेलन में करीब 10 हजार से अधिक समाजबंधुओं की मौजूदगी रही। इस दौरान समाज सुधार, शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

आयोजकों ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक एकजुटता बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में समाज के उत्थान और नई पीढ़ी को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |