Download App Now Register Now

अशोक गहलोत ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों पर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा

  • जयपुर। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईंधन के दामों में लगातार वृद्धि से केंद्र और राज्य सरकारों को अतिरिक्त लाभ हो रहा है। गहलोत ने कहा कि सरकार को इस लाभ का कम से कम आधा हिस्सा जनता को लौटाना चाहिए ताकि लोगों को महंगाई से राहत मिल सके।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है और इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। जितना लाभ केंद्र सरकार को मिलता है, उसी अनुपात में राज्यों के वैट संग्रह में भी बढ़ोतरी होती है। यदि सरकार अतिरिक्त आय का आधा हिस्सा जनता को लौटाए, तो पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी लाई जा सकती है।

गहलोत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात जैसे युद्ध और वैश्विक परिस्थितियां ईंधन की कीमतों पर असर डाल सकती हैं, लेकिन सरकार को देशवासियों को सच्चाई बतानी चाहिए। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भी उल्लेख किया और कहा कि विपक्ष की भूमिका लोकतंत्र में महत्वपूर्ण होती है और उनकी बातों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि लंबित मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 1 जून से प्रदेशभर के पेट्रोल पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।

जयपुर में सीएनजी की कीमत 1.59 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 96 रुपये प्रति किलो हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल पहले ही 110-114 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है।

  •  

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |