Download App Now Register Now

राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2025 – परीक्षा कार्यक्रम और विवरण

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। आयोग के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न विषयों को चार ग्रुप—ए, बी, सी और डी—में विभाजित किया गया है।

सभी अभ्यर्थियों के लिए सामान्य ज्ञान का पेपर अलग-अलग तिथियों पर आयोजित होगा, जबकि विषयवार परीक्षाएं उसी दिन या अगले दिन आयोजित की जाएंगी।

  • ग्रुप-ए: सोशल साइंस विषय। 12 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे सामान्य ज्ञान परीक्षा और दोपहर 3 से 5:30 बजे सोशल साइंस विषय परीक्षा।
  • ग्रुप-बी: हिंदी विषय। 13 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे सामान्य ज्ञान और दोपहर 3 से 5:30 बजे विषय परीक्षा।
  • ग्रुप-सी: विज्ञान और संस्कृत। सामान्य ज्ञान परीक्षा 14 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे। विज्ञान विषय परीक्षा 14 जुलाई दोपहर 3 से 5:30 बजे, संस्कृत विषय परीक्षा 15 जुलाई सुबह 10 से 12:30 बजे।
  • ग्रुप-डी: गणित, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती। सामान्य ज्ञान परीक्षा 16 जुलाई सुबह 10 से 12 बजे। गणित विषय परीक्षा 16 जुलाई दोपहर 3 से 5:30 बजे। अंग्रेजी 17 जुलाई सुबह 10 से 12:30 बजे, उर्दू 17 जुलाई दोपहर 3 से 5:30 बजे। पंजाबी 18 जुलाई सुबह 10 से 12:30 बजे, सिंधी और गुजराती 18 जुलाई दोपहर 3 से 5:30 बजे।

विषयवार पद संख्या:

  • गणित: 1385
  • विज्ञान: 1355
  • अंग्रेजी: 1305
  • हिंदी: 1052
  • संस्कृत: 940
  • सामाजिक विज्ञान: 401
  • उर्दू: 48
  • पंजाबी: 11
  • सिंधी: 2
  • गुजराती: 1
  • कुल पद: 6500

आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथियों के अनुसार तैयारी करने और समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |