Download App Now Register Now

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से 2.24 करोड़ नकद बरामद

कोटा जिले के चेचट थाना पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर संदिग्ध कार से भारी मात्रा में नकद बरामद किया। पुलिस ने गुजरात निवासी दो व्यक्तियों के कब्जे से लगभग 2 करोड़ 24 लाख रुपए जब्त किए। तलाशी के दौरान चालक और खलासी की सीट के नीचे दो बॉक्सों से यह राशि मिली। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों व्यक्ति नकदी के संबंध में कोई संतोषजनक दस्तावेज या जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थों और अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा और वृताधिकारी रामगंजमंडी घनश्याम मीणा के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में प्रोबेशनर आरपीएस अंकित कुड़ी, चेचट थानाधिकारी उत्तम सिंह और पुलिस जाप्ता शामिल थे।

बरामद नकदी की सूचना नियमानुसार आयकर विभाग को दे दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी राशि कहां से लाई गई और इसे कहां ले जाया जा रहा था। इसके अलावा इस मामले में किसी अवैध गतिविधि या लेनदेन की संभावना को भी खंगाला जा रहा है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल दिनेश और कांस्टेबल राजेंद्र की विशेष भूमिका रही।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |