Download App Now Register Now

राजस्थान में 30 जिलों में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट

राजस्थान में शनिवार को 30 जिलों में आंधी के साथ ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में लोगों को काफी राहत मिली। उत्तर-पूर्वी जिलों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आंधी-बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, अलवर, जयपुर, भरतपुर, झुंझुनूं, करौली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव हुआ। इन जिलों में बादल छाए और कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरे। झुंझुनूं जिले के मलसीसर में सबसे ज्यादा 43 मिमी (करीब 2 इंच) पानी बरसा। अन्य क्षेत्रों में चिड़ावा 7 मिमी, खेतड़ी और पिलानी 3-3 मिमी, नीमकाथाना 10 मिमी, पाटन 11 मिमी और अलवर के बानसूर में 1 मिमी बारिश दर्ज हुई।

राज्य के पश्चिमी जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में हीटवेव से राहत मिली। जैसलमेर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बाड़मेर 43.7, बीकानेर 44, चूरू 42.7, जोधपुर 40.5, कोटा 42.2 और श्रीगंगानगर 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

उदयपुर में मौसम ने करवट ली और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री था। इस दौरान सुबह से ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना और तेज गर्मी से राहत मिली। फतहसागर झील के किनारे लोगों की रौनक बढ़ गई।

सीकर जिले में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप के बाद शाम को घने बादल छा गए और आंधी-बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में लगभग 4 डिग्री की गिरावट हुई। अजमेर में नौतपा के दौरान लगातार तेज धूप और गर्म हवाओं का असर रहा। अधिकतम 39.2 और न्यूनतम 27.8 डिग्री दर्ज हुआ। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कुछ क्षेत्रों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना बनी।

अलवर में शाम को मौसम बदला और तेज आंधी-बारिश हुई, जिससे तापमान 38 डिग्री पर दर्ज हुआ और मौसम सुहावना बना। जयपुर में दिनभर तेज गर्मी और हीटवेव से राहत मिली। शाम को तेज आंधी और हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। कोटा में अधिकतम तापमान 42.2 और न्यूनतम 31.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों की आवाजाही कम रही।

जोधपुर में अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में कल बिजली गरजने के साथ आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण सड़कों और बाजारों में सन्नाटा रहा।

मौसम विभाग ने आने वाले मानसून सीजन के लिए संशोधित पूर्वानुमान जारी किया है। पूरे भारत में मानसून की बारिश सामान्य से 10 प्रतिशत या उससे कम होने की संभावना जताई गई है। अल नीनो के प्रभाव से जून, जुलाई और अगस्त में मानसून कमजोर या मध्यम स्तर का रह सकता है। हिंद महासागर में इंडियन ओशन डायपोल (IOD) की स्थिति न्यूट्रल रहने की संभावना है।

राजस्थान में जारी मौसम अलर्ट के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट, हीटवेव से राहत और मौसम में सुहावनी स्थिति बनी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |