Download App Now Register Now

किशनगंज में बरनी और दुबराज नदी पर सिंचाई परियोजना, 1850 करोड़ की योजना

राजस्थान के बारां जिले के किशनगंज क्षेत्र में किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। क्षेत्र की बरनी और दुबराज नदी पर लगभग 1850 करोड़ रुपए की लागत से बांध निर्माण की योजना तैयार की गई है। इस परियोजना के माध्यम से जल संग्रहण कर 46 गांवों की लगभग 9,800 हैक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी।

डीपीआर तैयार होने के बाद किशनगंज-शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों में नई सिंचाई परियोजनाओं को लेकर उम्मीद जगी है। क्षेत्र के किसान लंबे समय से सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की मांग कर रहे थे। जल संसाधन विभाग की ओर से इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। हाल ही में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अभियंताओं को नई सिंचाई परियोजनाओं की डीपीआर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

अधीक्षण अभियंता जितेंद्र शेखर ने नाहरगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित बरनी और दुबराज नदी परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तैयार की गई डीपीआर का अवलोकन किया और परियोजना से जुड़ी तकनीकी जानकारियां ली। वर्ष 2024-25 के मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत परियोजना की सर्वे एवं डीपीआर तैयार करने के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई थी। संवेदक एजेंसी के माध्यम से सर्वे कर डीपीआर तैयार की गई।

परियोजना के तहत नदी पर बांध बनाकर बड़े स्तर पर जल संग्रहण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की हजारों हैक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। इसके अलावा जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए अन्य क्षेत्रों में भी तैयारियां शुरू की गई हैं। केलवाड़ा और समरानिया क्षेत्र के लगभग 79 गांवों की 15,000 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सर्वे और डीपीआर तैयार करने हेतु संबंधित एजेंसी को 1 करोड़ 92 लाख रुपए का कार्यादेश जारी किया गया है।

इसमें मौजूदा बांधों की क्षमता बढ़ाने और नए बांध विकसित करने की संभावनाओं का अध्ययन भी किया जाएगा। इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी, कृषि उत्पादन बढ़ेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |