Download App Now Register Now

डूंगरपुर में सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 1.74 करोड़ का सोना जब्त

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में पुलिस की स्पेशल टीम (DST) ने कुवैत से अवैध तरीके से लाए जा रहे सोने की तस्करी का भंडाफोड़ किया। DST को मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर गुजरात के रास्ते राजस्थान में प्रवेश कर रहे हैं। नाकाबंदी के दौरान एक अर्टिगा कार रोकी गई, जिसमें तीन लोग सवार थे: राजपाल सिंह, प्रवेश पाटीदार और प्रदीप पाटीदार।

कार की तलाशी लेने पर एक इलेक्ट्रॉनिक इंडक्शन चूल्हा मिला। चूल्हे के अंदर तस्करों ने सोने को एयरपोर्ट के हाई-टेक स्कैनर और एक्स-रे से बचाने के लिए स्प्रिंग की शेप में पिघलाकर छिपा रखा था और कार्बन से कवर भी किया था।

जब्त किए गए सोने का कुल वजन 1 किलो 77.840 ग्राम था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 74 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई। पुलिस ने सोना और कार जब्त कर तीनों आरोपियों को डिटेन किया। मामले में GST, कस्टम और आयकर विभाग को भी सूचित किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में इस कार्रवाई ने तस्करों के नेटवर्क को हिलाकर रख दिया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना 'तीसरी आंख' मोबाइल नंबर 8690180022 पर दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |