Download App Now Register Now

बूंदी में 23 वर्षों से लंबित गरड़दा नहर परियोजना का शिलान्यास

  • बूंदी। जिले के गरड़दा बांध क्षेत्र के हजारों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। करीब 23 वर्षों से लंबित पड़ी गरड़दा सिंचाई परियोजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। लंबे समय से अटके नहर निर्माण कार्य की सभी प्रशासनिक और तकनीकी बाधाएं दूर हो चुकी हैं। इसी कड़ी में 4 जून को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 29 किलोमीटर लंबी नहर के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।

गरड़दा मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत बांध के दाएं और बाएं किनारों पर कुल 103 किलोमीटर लंबी नहर प्रणाली विकसित की जानी थी। इनमें से लगभग 73 किलोमीटर नहर का निर्माण पहले ही हो चुका था, लेकिन शेष 29 किलोमीटर हिस्सा वन क्षेत्र में आने के कारण वर्षों तक अटका रहा। फरवरी में वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी होने के बाद नहर निर्माण का रास्ता साफ हो गया और अब कार्य का टेंडर भी पूरा हो चुका है।

परियोजना के दौरान पहले से बनी 73 किलोमीटर नहर का बड़ा हिस्सा समय के साथ कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। नई स्वीकृति के तहत न केवल शेष 29 किलोमीटर नहर का निर्माण किया जाएगा, बल्कि क्षतिग्रस्त हिस्सों का पुनर्निर्माण और मरम्मत भी कराई जाएगी। इससे पूरी नहर प्रणाली प्रभावी रूप से संचालित हो सकेगी और किसानों तक पानी पहुंचाने का उद्देश्य पूरा होगा।

जल संसाधन विभाग के अनुसार परियोजना पूरी होने के बाद 9,161 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे 44 गांवों के हजारों किसानों को सीधा लाभ होगा। नियमित सिंचाई से फसलों की उत्पादकता बढ़ेगी, कृषि लागत में कमी आएगी और किसानों की आय में सुधार होने की उम्मीद है।

गरड़दा बांध से केवल सिंचाई ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्या का समाधान भी किया जाएगा। परियोजना के तहत 111 गांवों और 98 ढाणियों तक पाइपलाइन बिछाकर पेयजल पहुंचाने की योजना पर काम चल रहा है। परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल दोनों मोर्चों पर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |