Download App Now Register Now

जयपुर में BJP नेता रामवतार असवाल की हत्या, इलाके में तनाव

  • जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के मनोहरपुर थाना इलाके में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता और एससी मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामवतार असवाल का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रात को करीब 9 बजे अज्ञात बदमाशों ने उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह उनका शव खून से लथपथ हालत में एक कबाड़ गोदाम में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वारदात धारदार हथियार से अंजाम दी गई। मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

मृतक रामवतार असवाल (52) मनोहरपुर कस्बे में कबाड़ व्यापार से जुड़े थे और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे। हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीण, परिजन और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

परिजनों और ग्रामीणों ने मनोहरपुर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने मृतक परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग रखी। धरने में शाहपुरा विधायक मनीष यादव, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, भाजपा नेता उपेन यादव, दिगराज सिंह, प्रवीण व्यास, महेंद्र चौधरी और राजेश जांगिड़ सहित कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

मामले को शांत कराने के लिए एसडीएम संजीव कुमार खेदड़, एडिशनल एसपी रणवीर सिंह, डीएसपी रामावतार और थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |