Download App Now Register Now

राजस्थान राज्यसभा चुनाव-2026: बीजेपी और कांग्रेस दावेदारों की चर्चाएं तेज

  • राज्यसभा चुनाव-2026 के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही राजस्थान में सुगबुगाहट तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बीजेपी सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इनमें से 2 सीटें बीजेपी के खाते में जाने की संभावना है, जबकि 1 सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। नामांकन फॉर्म दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून है, लेकिन नामों पर सस्पेंस बरकरार है।

सदन में पार्टीवार विधायक संख्या:

  • बीजेपी: 118
  • कांग्रेस: 67
  • भारतीय आदिवासी पार्टी: 4
  • बहुजन समाज पार्टी: 2
  • राष्ट्रीय लोक दल: 1
  • निर्दलीय: 8

बीजेपी में तीसरे प्रत्याशी पर चर्चा हुई थी, लेकिन अब इसे खारिज कर दिया गया। चर्चा के दौरान सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों पर फोकस रहा। संभावित दावेदारों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया शामिल हैं। राठौड़ बीजेपी के प्रमुख रणनीतिकार माने जाते हैं।

बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर और पूर्व सांसद जसकौर मीणा की पुत्री अर्चना मीणा के नाम पर भी मंथन चल रहा है। कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के परिवार के सदस्यों विजय बैंसला और बेटी सुनीता बैंसला के नाम पर भी विचार हो रहा है।

कांग्रेस में संभावित दावेदारों में गोविंद डोटासरा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शामिल हैं। सबसे मजबूत नाम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी माना जा रहा है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रही रेहाना रियाज के नाम पर भी चर्चा है।

बैठकों और चर्चाओं का उद्देश्य युवा नेताओं को जिम्मेदारी देना, पार्टी को मजबूती देना और राज्य में कांग्रेस का संतुलन बनाए रखना है।

  •  

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |